WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ

नो मैपिंग नोटिसों की सुनवाई के लिए पहुंच रहें मतदाता।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नो मैपिंग वाले मतदाता अपने नोटिस की सुनवाई के लिए अधिकारियों के पास पहुंच रहें है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि गुरूवार को भी सुनवाई की गई। उन्होंने कहा कि नो मैपिंग वाले मतदाता अंतिम निर्वाचक नामावली में अपना नाम बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मांगे गए आयु अनुसार संख्या में निर्धारित किए गए मूल दस्तावेजों के साथ नोटिस में दी तिथि, संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपने दस्तावेज जमा करवाए। सुनवाई स्थल उपखंड अधिकारी कार्यालय/तहसील कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ है। नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बीच भी लोग उत्साह के साथ नोटिस की सुनवाई के लिए भागवार निर्धारित सुनवाई स्थल पर पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा करवा रहें है। उन्होंने कहा कि निर्वाचकों को निर्धारित दस्तावेजों व नोटिस की प्रति सहित उपस्थित होना है।

रेलवे मजदूर संघ की रतनगढ़-चूरू शाखा का गठन, किया पदाधिकारियों का चुनाव।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की रतनगढ़ शाखा की शाखा सदस्यों की आम सभा गुरूवार को रतनगढ़ शाखा कार्यालय में संपन्न हुई। सभा में सर्वसम्मति से चूरू शाखा का रतनगढ़ शाखा में विलय किया गया व नए पदाधिकारियों का चुनाव किया। शाखा सचिव और क्षेत्र के सीतराम गोदारा गुसाईंसर बड़ा ने बताया कि सभा में शाखा अध्यक्ष प्रमोद ढाका, शाखा उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, शाखा कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा, सहायक शाखा सचिव मोहन सिंह, सहायक शाखा सचिव मनोज कुमार यादव को नियुक्त किया गया। सभा की अध्यक्षता धर्मवीर ने की और चूरु शाखा के पूर्व शाखा सचिव आमीन खान ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। संयुक्त शाखा सचिव संपत प्रजापत ने बताया कि अब शाखा का नाम रतनगढ़-चुरु शाखा होगा। दोनों जगहों (रतनगढ़ और चुरु) के शाखा कार्यालय यथावत रहेंगे। नए कार्यक्षेत्र में डोकवा से नापासर तक का क्षेत्र शामिल होगा। कार्यक्रम में रामनिवास, जितेंद्र सिंह, विपिन, रवि, अनिल कुमार सहित अनेक कर्मचारी शामिल हुए।

सैन समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक में 20 जनवरी के समारोह की रूपरेखा तय।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। 20 जनवरी को सैन समाज द्वारा जयपुर में आयोजित भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह की रूपरेखा प्रदेश स्तरीय बैठक में तय की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय सैन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार फुलभाटी मोमासर ने की और बैठक में राजस्थान के 44 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्ष, संस्था के पदाधिकारी, नारायणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुनील गहलोत, अखिल भारतीय नारायणी धाम महासभा बलदेवगढ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद करेल, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र टोकसिया, नागौर के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सैन, भीलवाड़ा के पूर्व जिला प्रमुख रामचंद्र बदनोर, भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री वर्तिका सैन, सैन समाज के समाजसेवी अशोक मारू, गजेंद्र लूनीवाल, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल गहलोत सहित बड़ी संख्या में प्रभारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई ने संबोधित किया। बैठक में आगामी कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं संबंधी दायित्व सदस्यों को दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़