WhatsApp Menu
गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  |  विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ

कल सुबह होगा “एक समय-एक साथ-एक सामायिक-एक संदेश” का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE।
कल सुबह अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के बैनर तले देशभर में तथा नेपाल की 368 शाखाओं में एक समय, एक साथ,एक सामायिक, एक संदेश”की भावना को साकार करते हुए सामायिक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन “उत्सव विश्व मैत्री का” के रूप में मनाया जाएगा। स्थानीय शाखा अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे से 10 बजे तक मालू भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम में उत्साह के साथ स्थानीय श्रावक समाज भागीदारी निभाएगा तथा इस कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन तक आत्मशुद्धि एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया जाएगा। परिषद मंत्री पीयूष बोथरा ने बताया कि देश विदेश में एक साथ आयोजित सामूहिक सामायिक यह संदेश देगा कि अध्यात्म ही समाज को सकारात्मक एवं संतुलित दिशा प्रदान कर सकता है।

वूमेन्स एम्पावरमेंट एंड वेलफेयर सोसायटी की तहसील अध्यक्ष बनी विनीता।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। वूमेन्स एम्पावरमेंट एंड वेलफेयर सोसायटी के तहसील अध्यक्ष पद पर लर्न एडं फन की प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत की नियुक्ति की गई है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशीला सारस्वत ने संगठन को विस्तार देते हुए तहसील अध्यक्ष पद पर विनीता को दायित्व देकर महिलाओं को सशक्त बनाने के कार्यों में भागीदारी निभाने की बात कही। उन्होंने बताया कि संस्था समाज में महिला व बच्चों की सुरक्षा व उत्थान के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। दायित्व मिलने पर सारस्वत को संगठन सदस्याओं ने बधाई दी।

पीबीएम में एमआरआई व सिटी स्कैन होगा 24 घंटे, मंत्री ने दिए जरूरी निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक (एसएसबी) में सभी विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागाध्यक्षों से मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए सख्त निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आमजन को लगना चाहिए कि यहां विशेषज्ञ डॉक्टर्स की सेवा मिल रही है। बैठक में गोदारा ने एमआरआई व सिटी स्कैन 24 घंटे करने, सभी विभागों में ओपीडी सातों दिन करने, डॉक्टर्स व स्टॉफ को ड्रेस कोड में आने व नेम प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने, न्यूरो कैथ लैब लगाने, किडनी ट्रांसप्लांट जल्द शुरू करवाने, नेफ्रोलॉजी की जर्जर बिल्डिंग को 4.5 करोड़ की लागत से ठीक करवाने, एसएसबी अस्पताल के बाहर और अंदर विभिन्न जगहों पर बड़े-बड़े बोर्ड लगाने और विशेषज्ञ डॉक्टर्स की जानकारी देने वाले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने रेडियोलॉजी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकारी एमआरआई व सीटी स्कैन मशीन प्राइवेट मशीनों से आधुनिक होने और ज़्यादा स्टाफ होने के बावजूद प्राइवेट सेक्टर में जांचें ज्यादा हो रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। गोदारा ने सिटी और एमआरआई 24 घंटे करने के निर्देश दिए। साथ ही जांचों का वेटिंग टाइम भी कम करने को कहा। साथ ही कहा कि मशीन खराब हो तो उसकी जानकारी तत्काल उच्चाधिकारी को दी जाए ताकि जल्द ठीक कर वापस शुरू कर सकें। मंत्री ने डॉक्टर्स को घर के बाहर जांच नहीं करवाने तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित परामर्श शुल्क ही लेने की हिदायत दी। उन्होंने सभी विशेषज्ञ डॉक्टर्स से कहा कि घर पर प्रैक्टिस के दौरान कोई भी डॉक्टर तय फीस से ज्यादा ना वसूलें अन्यथा शिकायत एसीबी को की जाएगी। विदित है कि सरकार ने सीनियर प्रोफेसर की फीस 200 रुपए, प्रोफेसर की 150, एसोसिएट प्रोफेसर की 125 और असिस्टेंट प्रोफेसर की फीस 100 रूपए निर्धारित कर रखी है। बैठक में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र वर्मा, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बीसी घीया, एसएसबी हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. संजीव बुरी, न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. इंद्र पुरी, गैस्ट्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष जोशी, गेस्ट्रो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील डांगी, एंडोक्राइनोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हरदेव नेहरा, रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन बांठिया, न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश सोढ़ी, नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र फलोदिया, प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अजय पाल समेत संबंधित विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़