WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में दो मामलों में पुलिस को कोर्ट से मिली रिमांड  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़ें धार्मिक एक्सप्रेस  |  केंद्रीय कानून मंत्री पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, तावणियां ने किया अभिनंदन, ये रहें मौजूद  |  श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे राज्य मंत्री राजेंद्र कुमार नायक, नायक समाज भवन में हुआ भव्य स्वागत  |  श्रीडूंगरगढ़ को राहत देने वाली सौगात: ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल निर्माण को मिली बजट स्वीकृति, विधायक सारस्वत ने CM से की मुलाकात  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़ें धार्मिक एक्सप्रेस

समंदसर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पोस्टर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में नवनिर्मित सरसजी महाराज के मंदिर में आगामी 4 मार्च 2026 को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन होगा। इस समारोह के लिए गुरूवार को गांव समंदसर में पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें सारस्वत समाज के अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। पंडित पवन सारस्वत ने बताया कि समारोह में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन व नृत्य कलाकारों द्वारा जागरण में प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे व मंदिर समिति द्वारा आयोजन की धूमधाम से तैयारियां की जा रही है।

गुसाईंसर बड़ा में शिवकथा में दी शिव भक्ति की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गुसाईंसर बड़ा में श्रीकृष्ण गौशाला समिति में शिव महापुराण् कथा के पांचवे दिन गुरूवार को कथा वाचक नंदकिशोर शस्त्री ने शिव महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को शिव भक्ति की प्रेरणा दी। कथावाचक ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग, बारात का वर्णन, व गणेशजी की उत्पत्ति की कथाओं का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुई व काथा का आनंद लिया।

जाखासर पुराना में भागवत में हुई भगवत चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जाखासर पुराना के ठाकुरजी मंदिर में आयोजित भागवत कथा आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कथावाचक माधवदास स्वामी ने भगवत चर्चा सुनने का महात्म्य बताते हुए भगवान को भक्त के वश में बताया। स्वामी ने भगवान को कृपालु बताते हुए निर्मल व पवित्र मन से उनकी भक्ति करने की प्रेरणा दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए और भागवत संपन्न होने की आरती में शामिल होकर जयकारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़