WhatsApp Menu
मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  |  होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़ें कुछ खास खबरें एकसाथ एक नजर में

श्रीडूंगरगढ़: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त 2 अगस्त को किसानों के खाते में जमा की जाएगी। इस अवसर पर, कृषि मंडी कार्यालय के हॉल में कल सुबह 11 बजे से 12 बजे तक एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंडी सचिव सलीम मोहम्मद ने सभी किसानों, व्यापारियों और किसान उत्पादन संगठनों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।

श्रीडूंगरगढ़: उपजिला अस्पताल में कुछ मरीजों का सामान खो गया है। एक मरीज अपना फोन, एक हेलमेट और किसी मरीज या परिजन की कुछ नगदी अस्पताल में ही छूट गई है। यह सामान भागीरथ सिंह के पास सुरक्षित है। जिस किसी का भी यह सामान है, वे भागीरथ सिंह से मोबाइल नंबर 9784959070 पर संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं।

श्रीडूंगरगढ़: राधिका सत्संग मंडली द्वारा आगामी 8 अगस्त को गणेश मंदिर में झूला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में भजन कीर्तन के साथ ठाकुर जी को झूले झुलाए जाएंगे। मंडली की सदस्य महिलाओं ने आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

श्रीडूंगरगढ़: क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में ग्रामीणों द्वारा शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर धरना 336वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि युवा, बुजुर्ग और बच्चे लंबे समय से शराब बंदी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने न्यायालय द्वारा वोटिंग करवाने के आदेश के बावजूद प्रशासन द्वारा वोटिंग की तारीख घोषित न करने पर रोष जताया। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का एलान किया है। एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य, ताजाराम मेघवाल, सहिराम, मनफूल, बीरबलराम, सांवरमल सहू, भागीरथ, खींयाराम, लेखराम, तेजपाल, रुपाराम सांसी, मोटाराम सांसी, बाबूलाल, और किशन चोटिया सहित कई ग्रामीण धरना स्थल पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़