WhatsApp Menu
बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  | 

श्रीडूंगरगढ़ से न्यूज एक्सप्रेस में पढें कुछ खास खबरें एकसाथ

श्रीडूंगरगढ़: भादवा माह में लोक देवी-देवताओं के प्रति आस्था का माहौल रहेगा। क्षेत्र के गांव कोटासर में 16 अगस्त से 6 सितंबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीणों द्वारा इन आयोजनों की तैयारियां उत्साहपूर्वक की जा रही हैं। कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है:

* **16 अगस्त:** ठाकुरजी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव, जिसमें कलाकार भिंयाराम सारण अपनी प्रस्तुति देंगे।
* **18 अगस्त:** गांव की गोगामेड़ी में गोगाजी महाराज का जागरण, जिसमें बाबूलाल छोटड़िया एंड पार्टी के कलाकार शामिल होंगे।
* **25 अगस्त:** रामदेवजी मंदिर में बाबा रामदेव के जम्मे का आयोजन, जिसमें भंवरदास कामड़ लोकगायन प्रस्तुत करेंगे।
* **30 अगस्त:** हरिरामजी मंदिर में हरिराम बाबा व नखतबन्ना का जागरण, जिसमें बापेऊ के मालाराम शर्मा व पूनम पंचारिया रातड़िया भजन प्रस्तुत करेंगे।
* **1 सितंबर:** भोमियाजी मंदिर में भोमियाजी दादोसा के पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ। इसी रात रातिजोगा होगा, जिसमें कलाकार राजू राणा व करणु अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
* **2 सितंबर:** भव्य मेले का आयोजन और दुलचासर से अखंड ज्योत के साथ दादोसा रो लाडलो संघ मंदिर पहुंचेगा। सवामणी व विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
* **5 सितंबर:** भोमियाजी मंदिर में भोमियाजी महाराज एवं पाबुजी महाराज का पारंपरिक जागरण, जिसमें जाखासर के हरिराणा व मांगीलाल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
* **6 सितंबर:** सूडसर से संघ आएगा और सवामणी प्रसाद के साथ मेले का समापन होगा। इसी दिन खेजड़ी धाम कोटासर में हनुमानजी के जागरण का आयोजन होगा, जिसमें तोलाराम सोनी एंड पार्टी सिनियाला द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़: भादवा माह में बाबा रामदेव के दर्शनार्थ पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। मोमासर बास से भक्त मंडल वाल्मीकि संघ द्वारा रूणेचा पैदल यात्री संघ 21 अगस्त को दोपहर 1:15 बजे वाल्मीकि बस्ती के रामदेव मंदिर से रवाना होगा। संघ अध्यक्ष सोनू तेजी ने बताया कि 19 अगस्त को शाम 4:15 बजे बाबा का दुग्ध अभिषेक पूजन होगा और पोशाक पहनाई जाएगी। इसी दिन सवामणी प्रसाद व रात्रि जागरण का आयोजन होगा, जिसमें शिव एंड पार्टी रतनगढ़ द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 21 अगस्त को बैंड बाजे के साथ संघ रवाना होगा। संघ के व्यवस्थापक प्रह्लाद तेजी ने बताया कि संघ सदस्यों की बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

श्रीडूंगरगढ़: अभयसिंहपुरा के एक किसान का मोटरसाइकिल स्टार्टर श्रीडूंगरगढ़ आते समय बिग्गा और श्रीडूंगरगढ़ के बीच कहीं गिर गया है। किसान ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि किसी को वह सामान मिले तो वे 9315952047 पर संपर्क कर उन्हें लौटा दें।

श्रीडूंगरगढ़: जसरासर के गांव बीदासरिया में 3 अगस्त को राउमावि के प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना है। सोहनलाल मेघवाल ने युवाओं से रक्तदान करने का आह्वान किया है। शिविर में पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर के ब्लड बैंक और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग रहेगा।

श्रीडूंगरगढ़: कस्बे के आड़सर बास में स्थित भैरूंधोरा मंदिर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार व विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी पौधे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़