WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

श्रीडूंगरगढ़ से न्यूज एक्सप्रेस में पढें कुछ खास खबरें एकसाथ

श्रीडूंगरगढ़ तहसील में आयोजित 69वीं स्कूली खेल प्रतियोगिता में भारती निकेतन की क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। 19 वर्ष छात्र वर्ग में टीम ने लगातार दूसरे वर्ष विजेता बनकर सबको चकित कर दिया है। उपखंड क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें भारती निकेतन और ब्राइट फ्यूचर के बीच फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अंततः भारती निकेतन ने जीत हासिल की।

इस जीत के साथ ही टीम अब जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है। विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। संस्था के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। खेल मैदान में स्कूल के खेल विभाग के एचओडी नितिन सिंह, पीटीआई सिकंदर सिंह और महेंद्र भी मौजूद रहे।

कोटासर स्थित श्रीकरणी गौशाला में अमावस्या के अवसर पर हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पंडित विजय कुमार जाजड़ा दुलचासर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने घी और खोपरे की आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की।

अमावस्या के इस अवसर पर दानदाताओं ने गौसेवा में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। गौशाला में शनिवार को लगभग 50,000 रुपये की राशि गौसेवा के लिए दान स्वरूप एकत्रित हुई। गांव दुलचासर, पुणे, बॉम्बे, गुवाहाटी, चेन्नई, मुंबई और बड़ोदरा जैसे शहरों से दानदाताओं ने उदारतापूर्वक सहयोग प्रदान किया। गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

गायत्री परिवार द्वारा श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के गांवों में 31 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक राष्ट्र जागरण ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति जागरूकता और प्रेम को बढ़ावा देना है।

सत्यनारायण प्रजापति के घर आयोजित एक बैठक में संस्था के सदस्यों ने यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गायत्री परिवार के सदस्य एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार ने बताया कि गायत्री परिवार के संचालक गुरु श्रीराम शर्मा ने 1926 में अखंड दीपक प्रज्ज्वलित कर साधना प्रारंभ की थी। वह अखंड दीपक आज भी शांतिकुंज हरिद्वार में प्रज्ज्वलित है। 2026 में इसके 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं और इसी शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे भारत में रथ यात्रा निकाली जा रही है।

यात्रा 31 अगस्त को सुबह 8 बजे गणेश मंदिर से कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण कर सेवाधाम पहुंचेगी और वहां संपन्न होगी। रथ प्रजापति समाज भवन में रुकेगा। उसी दिन शाम को कालू रोड स्थित मुक्तिधाम में पांच कुंडीय दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। बैठक में संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने यात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़