WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

श्रीडूंगरगढ़ से कुछ खास खबरें पढें एकसाथ

छ: न्याति ब्राह्मण महासंघ ने किया एसडीएम शुभम शर्मा का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा छ: न्याति ब्राह्मण महासंघ व विप्र फाउंडेशन द्वारा श्रीडूंगरगढ़ आने पर अभिनंदन किया गया। महासंघ के तहसील अध्यक्ष आईदान पारीक धनेरू व विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण पालीवाल सहित सदस्यों ने साफा, शॉल, फुलमाला व पुष्पगुच्छ देकर शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान अखिल भारतीय साहित्य परिषद के कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा रिड़ी, नारायणसिंह राजपुरोहित सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें व शर्मा को शुभकामनाएं दी।

राज्य स्तरीय जूनियर जूडा प्रतियोगिता में आदित्य व लालचंद का सुयश।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के युवा खेल व शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ा रहें है। राज्य स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में आदित्य तावनियां पुत्र कन्हैयालाल तावनियां ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं लालचंद सायच पुत्र भंवरलाल सायच ने 100 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। जय हिंद स्पोर्ट्स अकादमी के इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर एकेडमी के कोच नितिन सिंह, सिकंदर सिंह, मुकेश जांगिड़ एवं जितिन सिंह ने शुभकामनाएं दी। नितिन सिंह ने बताया कि लालचंद लगातार तीसरी बार राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले बीकानेर जिले के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एकेडमी में उत्सव का सा माहौल छाया है।

श्याम बाबा के भक्तों के लिए खास खबर, बंद रहेंगे 26 जुलाई को पट बंद।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। बाबा श्याम के दर्शनार्थ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर जिले में बहुत अधिक है। ध्यान रहें विशेष सेवा पूजा व तिलक श्रृंगार के कारण 25 जुलाई को रात्रि में 10:00 बजे बाबा श्याम के पट होंगे बंद, व तिलक श्रृंगार के बाद 26 जुलाई सांय 5:00 बजे पट खुलेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं से की अपील करते हुए पट खुलने के बाद ही खाटू धाम पहुंचने की बात कही है। चौहान ने कहा कि सभी श्याम भक्तों के लिए 26 जुलाई को बाबा श्याम की विशेष पूजा अर्चना और तिलक होने के कारण मंदिर के पट बंद रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़