कथा वाचिका योगिता ने किया गौशाला का अवलोकन, सराही व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति में शनिवार शाम को कथा वाचिका योगिता देवी अपने दल के साथ पहुंची और गौशाला का अवलोकन किया। उन्होंने गौवंश को गुड़ खिलाया और गौशाला में गौसेवा व्यवस्थाओं की सराहना की। गौशाला प्रांगण में स्थित करणी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने गौसेवा को मानव जीवन ही नहीं पूरी सभ्यता व संस्कृति का मूल बताते हुए तन मन धन से गौसेवा की प्रेरणा दी। बता देवें साध्वी योगिता गांव दुलचासर के माताजी मंदिर में ग्रामीणों द्वारा आयोजित भागवत कथा का वाचन कर रही है। इस दौरान दुलचासर के विनोद कुमार तावनियां, पवन कुमार ओझा, श्रवण कुमार ओझा, लीछूराम सुथार, श्रीभगवान नाई, धर्मेंद्र स्वामी, अभिषेक नाई का गौशाला कमेटी द्वारा दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया। गौशाला प्रबंधक ने बताया की श्रीकरणी गौशाला कोटासर में लगातार संत समाज के आगमन से कमेटी सदस्यों का मनोबल बढ़ता है व गौसेवा की प्रेरणा मिलती है। कमेटी के मूलाराम सारण, ओमसिंह भाटी, मोहनसिंह चौहान, सीताराम जोशी ने सभी का जताया आभार।
हिंदू क्रांति सेना के सदस्यों ने नंदी को दी समाधि।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। हिंदू क्रांति सेना के सदस्यों ने शनिवार को घूमचक्कर के पास एक नंदी के प्राण त्यागने के बाद उसके शव को समाधि दी। सेना के अध्यक्ष श्याम गिरी, गौरीशंकर स्वामी, नारायण जोशी, आनंद जोशी, बलवीरसिंह, नारायण, गोविंद नाई, उमाशंकर नाई सक्रिय रहें। युवाओं ने विधि विधान से नंदी की समाधि का कार्य पूर्ण करवाया।