WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

श्रीडूंगरगढ़- सूडसर तहसील इकाई की बैठक, किसानों की समस्याओं पर मंथन

यूरिया की किल्लत, बिजली, तुलाई व्यवस्था और जैविक खेती पर हुई चर्चा

डूंगरगढ़ one 9 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तहसील इकाई श्रीडूंगरगढ़- सूड़सर की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष बजरंग धारणियां ने की। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बिजली आपूर्ति, एसपी तुलाई व्यवस्था, खाद व बीज की उपलब्धता को लेकर किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं। खासतौर पर यूरिया खाद की कमी को लेकर चिंता जताई गई। पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सहमति जताई।
किसानों को जैविक खेती की ओर प्रेरित करने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि जैविक खेती से लागत कम होने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता भी बनी रहती है।
बैठक में मौजूद बीकानेर जिला अध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़ ने संगठन को मजबूत करने के लिए नई ग्राम इकाइयों के गठन पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ जल्द ही ग्राम जन-जागरण अभियान चलाएगा। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी।
बैठक में बलवंत सैन व श्रवण सिंह पुंदलसर (जिला कार्यकारिणी सदस्य), मांगीलाल बिश्नोई (ग्राम अध्यक्ष, सांवतसर) सहित श्योपत बिश्नोई, रामरतन, आसाराम, मांगीलाल, महावीर, ओमप्रकाश, नंदलाल, सुंदरलाल गोदारा, पप्पूराम सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़