WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

श्रीडूंगरगढ़ शिक्षा जगत से बड़ी अपडेट:-

छात्रवृत्ति योजनाओं में आवेदन के लिए पोर्टल खोला, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना व काली बाई भी स्कूटी योजना में आवेदन करने के लिए पोर्टल को पुन: खोल दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है और एक माह में वंचित छात्राएं विभिन्न योजनाओं में आवेदन कर सकेंगी। एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता पवन सैनी व एबीवीपी श्रीडूंगरगढ़ ने इस संबंध में सीएम के नाम ज्ञापन भी दिए। सैनी ने सीएम सहित उच्च शिक्षा मंत्री व कॉलेज आयुक्त का आभार जताया। सैनी ने बताया कि इस संबंध में लगातार मांग उठाई जा रही थी व मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक ताराचंद सारस्वत, संगठन के भाजपा प्रदेश कार्यालय में मांगीलाल नाई, युवा मोर्चा के शंकर गोरा, मांगीलाल गोदारा, मनोज संचेती ने विभिन्न स्तर पर मांग को उठाया व सरकार ने छात्र हित में निर्णय लेते हुए पोर्टल खोल कर छात्राओं को राहत दी है।
हेल्थ केयर की छात्राओं ने अस्पताल में लिया व्यावसायिक प्रशिक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राबाउमावि श्रीडूंगरगढ़ की 11वीं व 12वीं की छात्राओं ने व्यवसायिक शिक्षा के दौरान शुक्रवार को उपजिला अस्पताल में व्यावसायिक प्रशिक्षण लिया। हेल्थ केयर की छात्राएं 25 दिसंबर से लगातार ओजीटी के तहत अस्पताल में व्यावसायिक प्रशिक्षक ललित किशोर के नेतृत्व में ट्रेनिंग कर रही है। शुक्रवार को शिक्षा अधिकारी अशोक चुग ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से व्यावसायिक शिक्षा के बारे में उनके अनुभव भी पूछे और बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ ओपी स्वामी, मेडिकल ऑफिसर रमाकांत शर्मा, एनसीडी इंचार्ज अनवर खान, मदन मीणा, विशाल व्यास, प्रवीण लंबोरिया, लियाकत उपस्थित रहें व बालिकाओं को अनेक तकनीकी जानकारी के साथ नर्सिंग कोर्स के बारे में भी बताया।

आड़सर के राउमावि के विद्यार्थी दल समझी बैंक की कार्यप्रणाली।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राउमावि आड़सर में व्यावसायिक शिक्षा के तहत कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए चल रहें ऑन जॉब ट्रेनिंग इंटर्नशिप में आज विद्यार्थी दल ने बैंक की कार्यप्रणाली समझी। दल को राजस्थान ग्रामीण बैंक आड़सर का अवलोकन करवाया गया। यहां बैंक मैनेजर ने दल को बैंकिंग व वित्तीय गतिविधियों की विभिन्न जानकारी दी। विद्यार्थियों ने अनेक प्रश्न पूछे व उनका समाधान भी मैनेजर ने किया। प्राचार्य पवन शर्मा, कौशल मित्र वरिष्ठ शिक्षक गोवर्धन डूडी, प्रशिक्षण प्रभारी हरलाल, वरिष्ठ शिक्षक व महिला प्रभारी प्रियंका गोदारा्, प्राध्यापक दल के साथ रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़