WhatsApp Menu
होली खेल रहें बच्चों को बाप ने निकाली गालियां, बेटे ने बालिका से बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट की, मामला दर्ज  |  देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  | 

श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समिति के वार्डों का अंतिम प्रकाशन जारी

डूंगरगढ़ one 22 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिला कलक्टर कार्यालय द्वारा पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ एवं रीड़ी के निर्वाचन क्षेत्रों के वार्डों का अंतिम प्रकाशन बुधवार को जारी कर दिया गया। यह कार्रवाई राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 4(4) के तहत की गई।

प्राधिकृत अधिकारी जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार 21 नवंबर, 28 नवंबर और 31 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचनाओं के क्रम में 31 दिसंबर 2025 को वार्डों का प्रारूप प्रकाशन किया गया था। इसके बाद प्रारूप पर प्राप्त आपत्तियों को सात दिवस की निर्धारित अवधि में नियमानुसार निस्तारित किया गया।

आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी के निर्वाचन क्षेत्रों के वार्डों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इससे आगामी पंचायती राज चुनावों की प्रक्रिया को गति मिलेगी और चुनावी तैयारियों का रास्ता साफ हो गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अंतिम प्रकाशन के बाद अब चुनाव कार्यक्रम से जुड़ी अगली प्रक्रियाएं तय की जाएंगी।

पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़

पंचायत समिति रिड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़