WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल  |  श्रीडूंगरगढ़ राममय: भव्य धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कस्बा  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  |  श्रीडूंगरगढ़ में पेंशनर्स में रोष: काली पट्टी बांधकर निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  | 

श्रीडूंगरगढ़ राममय: भव्य धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कस्बा

सुबह से ही दिखा उत्साह, केसरिया साफों में नजर आए हजारों रामभक्त

डूंगरगढ़ one 25 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में बुधवार अलसुबह से ही भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। अवसर था भव्य, दिव्य और अद्भुत धर्मयात्रा का, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे कस्बे में “जय श्रीराम” के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी और हर ओर भगवा ध्वज लहराते नजर आए।

धर्मयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने केसरिया साफा पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों और युवाओं ने हाथों में धर्म पताका लेकर जयकारे लगाए। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर के विभिन्न समाजों, व्यापारिक संगठनों और नागरिकों ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाया।

धर्मसभा से हुआ शुभारंभ, झांकियों ने मोहा मन

धर्मयात्रा से पूर्व ताल मैदान परिसर में धर्मसभा का आयोजन हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

धर्मयात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिनमें पौराणिक स्वरूपों ने सभी का मन मोह लिया। 13 फीट ऊंची हनुमानजी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं अघोरी नृत्य ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा।

सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी मिसाल

धर्मयात्रा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शीतल पेय पिलाकर और पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया।

व्यवस्थाएं रही चाक-चौबंद, जगह-जगह जलपान की सुविधा

यात्रा मार्ग में जगह-जगह पेयजल और शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी, जिससे लंबी दूरी तय करने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

धर्मयात्रा सिंधी कॉलोनी में पहुंचकर सम्पन्न हुई। नगरवासियों की आस्था, सहभागिता और आपसी सौहार्द से ओतप्रोत यह आयोजन श्रीडूंगरगढ़ में सामाजिक समरसता की मिसाल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़