WhatsApp Menu
75 गांवों के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा, बच्चे भाग ले सकेगें ओलंपियाड़ में।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में नेत्रदान जागरूकता के लिए Meet & Greet, डॉक्टरों व स्टाफ से संवाद  |  लखासर में CSR फंड से 4 वाटर कूलर भेंट, स्कूल व अस्पताल को राहत  |  श्रीडूंगरगढ़ में GK की बड़ी परीक्षा का ऐलान: छात्रों के लिए सुनहरा मौका, जीत सकते हैं ₹7100 तक के पुरस्कार  | 

श्रीडूंगरगढ़ में GK की बड़ी परीक्षा का ऐलान: छात्रों के लिए सुनहरा मौका, जीत सकते हैं ₹7100 तक के पुरस्कार

डूंगरगढ़ one 27 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के सातलेरा गांव स्थित श्री बिग्गाजी स्कूल द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए GK प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में कक्षा 3 से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। खास बात यह है कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

30 मार्च को होगी परीक्षा, 29 मार्च तक करें आवेदन
आयोजकों के अनुसार परीक्षा 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सुबह 9 बजे आयोजित होगी। विद्यार्थियों को सुबह 8 बजे तक प्रवेश लेना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

50 प्रश्न, 1 घंटे का समय
परीक्षा में कुल 50 प्रश्न होंगे, जो 50 अंकों के होंगे। प्रश्नपत्र हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 के सामान्य ज्ञान पर आधारित रहेगा।

टॉप करने वालों को आकर्षक पुरस्कार
प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे-

  • प्रथम: ₹3100
  • द्वितीय: ₹2100
  • तृतीय: ₹1100
  • चतुर्थ: ₹500
  • पंचम: ₹300

परीक्षा के तुरंत बाद Answer Key, 1 अप्रैल को रिजल्ट
परीक्षा समाप्त होते ही Answer Key जारी कर दी जाएगी, जबकि 1 अप्रैल 2026 को परिणाम और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।

जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को पेन, तख्ती और आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लानी होगी।

संपर्क कर लें पूरी जानकारी
अधिक जानकारी के लिए प्रधानाध्यापक चुनीलाल जाखड़ (8058699101) और संचालक सहीराम जाखड़ (9928535421) से संपर्क किया जा सकता है।

सहीराम जाखड़ ने बताया कि बीकानेर जिले के विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता न सिर्फ ज्ञान बढ़ाने का अवसर है, बल्कि पुरस्कार जीतने का भी बेहतरीन मौका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़