WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई  |  एजेंसी पर उमड़ रही भीड़, कमर्शियल बंद होने से मची हड़बड़ी, घरेलू सप्लाई सुचारू का दावा, एसडीएम ने बनाया कंट्रोल रूम  |  20 मार्च को होगा रंगारंग आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता होंगे पुरस्कृत, प्रवेश नि:शुल्क  |  विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई

डूंगरगढ़ one 16 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्रीष्मकाल में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा पेयजल आपूर्ति, लू-तापघात जैसी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए उपखण्ड प्रशासन ने तहसील कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में 24 घंटे संचालित होने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 01565-222039 रहेगा। यह कंट्रोल रूम 16 मार्च 2026 से आगामी आदेशों तक 24×7 कार्यशील रहेगा। आमजन गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतें जैसे कालाबाजारी, बुकिंग में समस्या, अवैध रिफिलिंग तथा घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग सहित पेयजल आपूर्ति में बाधा और लू-तापघात से जुड़ी समस्याओं की सूचना यहां दे सकेंगे।

दो प्रभारी अधिकारी नियुक्त

नियंत्रण कक्ष के संचालन के लिए दो प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

  • सुरजीत कुमार घायल, नायब तहसीलदार – सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक (8505018407)
  • गोपाल शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत समिति) – रात 10 बजे से सुबह 10 बजे तक (9521890905)

कार्मिकों की शिफ्टवार ड्यूटी

नियंत्रण कक्ष में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है।

  • सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक: जगदीश सिंह- 9414579997 (शिक्षक), भूपेन्द्र कुमार- 9950524551 (कनिष्ठ सहायक)
  • दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक: रविन्द्र कुमार- 8875145453 (अध्यापक), मनोज स्वामी- 9413267853 (सहायक कर्मचारी)
  • रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक: चैनसिंह-9829148908 (भू-अभिलेख निरीक्षक), नत्थूराम-9829545162 (सहायक कर्मचारी)

शिकायतों का उसी दिन होगा निस्तारण

राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी द्वारा प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियंत्रण कक्ष में उपस्थिति रजिस्टर और शिकायत पंजिका संधारित की जाए। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभाग से उसी दिन रिपोर्ट लेकर निस्तारण किया जाएगा और इसकी सूचना कार्यालय को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गैस वितरण या पेयजल आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष में देकर समाधान प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़