WhatsApp Menu
हाई स्कूल रोड पर आज खुलेगा विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय  |  रामनवमी धर्म यात्रा की तैयारी का जोश, विहिप कार्यालय का उद्घाटन आज, धर्म यात्रा समिति का होगा गठन  |  नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  |  13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

श्रीडूंगरगढ़ में 20 दिसंबर को पंचायत समिति में होगा प्रशासन गांव की ओर शिविर का आयोजन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 दिसंबर 2025। जिले में 19 से 25 दिसंबर तक ‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जिले के समस्त पंचायत समिति अथवा तहसील मुख्यालय पर विशेष शिविर होंगे। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक शिविरों का आयोजन होगा। इसके तहत 19 दिसंबर को लूणकरणसर और छत्तरगढ़, 20 को श्रीडूंगरगढ़ तथा खाजूवाला, 22 को कोलायत, 23 को पांचू, 24 को पूगल और बज्जू तथा 25 को नोखा और बीकानेर पंचायत समिति में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। इसके लिए सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) मुकेश कुमार मीणा नोडल अधिकारी होंगे। सुशासन सप्ताह के समस्त कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव को पर्यवेक्षक अधिकारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़