WhatsApp Menu
लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  |  ‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां  |  उपखंड अधिकारी ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, आमजन से की अपील, बनाया कंट्रोल रूम, पढें पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई  | 

श्रीडूंगरगढ़ में 13 व 14 दिसंबर को होगा शिविर का आयोजन, पढें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 दिसंबर 2025। लखपति दीदी की नियुक्ति के तहत बीमा सखी का चयन करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि जिले में 500 लखपति दीदी की नियुक्ति योजना के तहत 13 व 14 दिसंबर 2025 को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति कार्यालय में तथा 20 और 21 दिसंबर 2025 को लूणकरणसर पंचायत समिति कार्यालय में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विकास अधिकारियों को इन शिविरों में पंचायत समिति की समस्त महिला अधिकारी, कर्मचारी, राजीविका से समस्त महिलाएं तथा महिला अधिकारिता विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त स्टाफ को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की बीमा सखी की नियुक्ति के लिए सिर्फ महिलाएं ही पात्र होंगी। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी वह शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होगी। उन्होंने राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक एवं महिला एवं बाल विकास को इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़