WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

श्रीडूंगरगढ़ में सेवादल के स्थापना पर महिला कांग्रेस सेवादल का “दल दिवस”

स्थापना दिवस पर जुटे कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता, संगठन मजबूती और महिला सहभागिता पर जोर

डूंगरगढ़ one 30 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार श्रीडूंगरगढ़ में महिला कांग्रेस सेवादल की ओर से सेवादल का स्थापना दिवस “दल दिवस” के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता मंगलाराम गोदारा ने की।

कार्यक्रम संयोजक एवं महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अंजू पारख ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष कमल कल्ला एवं देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रामनिवास गोदारा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव एवं संभाग प्रभारी विमल भाटी, पंचायत समिति प्रधान सावित्री देवी गोदारा, जिला प्रभारी मुमताज शेख, कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया प्रभारी वंदना गुप्ता एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा उपस्थित रहे।

आजादी की लड़ाई में सेवादल का अहम योगदान : कमल कल्ला
प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा कि आज़ादी के समय कांग्रेस सेवादल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। जब-जब कांग्रेस और सेवादल कमजोर हुए, तब-तब देश भी कमजोर हुआ है।

युवा-महिलाओं को जोड़ने का आह्वान
कार्यक्रम अध्यक्ष मंगलाराम गोदारा ने सेवादल को मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने की आवश्यकता बताई। साथ ही केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों को तानाशाही बताते हुए जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

मनरेगा बचाने और सदस्यता अभियान पर जोर
संभाग प्रभारी विमल भाटी ने सेवादल के गठन और स्वतंत्रता के बाद उसके योगदान पर प्रकाश डाला। देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने मनरेगा बचाने के लिए संगठित विरोध की बात कही तथा सेवादल के सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेने पर जोर दिया।

आगामी चुनावों की तैयारी और प्रशिक्षण शिविर
महिला जिलाध्यक्ष अंजू पारख ने आगामी चुनावों में कांग्रेस को जिताने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार करने तथा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने महिला शक्ति को राजनीति में अधिक भागीदारी दिलाने पर भी विचार रखे।

नगरपालिका चुनाव में महिला भागीदारी जरूरी
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा ने नगरपालिका चुनावों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उनके आरक्षण अधिकारों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में एडवोकेट गोपीराम जानू, सेवादल के वरिष्ठ स्वयंसेवक डॉ. अयूब खान दमामी, महेंद्र कुमार जावा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विमल भाटी ने किया।
अंत में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मंडा ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़