WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

श्रीडूंगरगढ़ में संथारा साधिका स्व. रेवंती देवी बैद की स्मृति सभा आयोजित

मालू भवन में हुआ आयोजन, परिवार व संस्थाओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

डूंगरगढ़ one 26 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेवा केंद्र मालू भवन में सोमवार को संथारा साधिका स्वर्गीय रेवंती देवी बैद की स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री, डॉ. साध्वी परमप्रभा एवं शासनश्री कुंथुश्री के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

सभा में परिवार की ओर से सुपुत्र अशोक बैद, पौत्र कार्तिक बैद, पौत्री प्रज्ञा नाहटा, महेंद्र मालू एवं दोहिती साक्षी दूगड़ ने अपने भाव व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विभिन्न संस्थाओं की ओर से सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक, तेरापंथ युवक परिषद मंत्री पीयूष बोथरा, सहमंत्री सुमित बरडिया, नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक, किशोर मंडल से विशाल बोथरा, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी एवं ओसवाल पंचायत से अक्षत पुगलिया ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

साध्वी वृंद ने दिवंगत आत्मा के प्रति मंगल कामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पारिवारिकजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानशाला संयोजक के. एल. जैन ने किया।

इस अवसर पर माताजी की पुण्य स्मृति में परिवार की ओर से अशोक  बैद ने तेरापंथी सभा को ₹11 हजार, महिला मंडल को ₹5 हजार, अणुव्रत समिति को ₹3100, तेरापंथ युवक परिषद को 5 लीटर का ऑक्सीजन सिलेंडर तथा ओसवाल पंचायत को स्टील की बैकुंठी देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़