WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

श्रीडूंगरगढ़ में शीतलहर से निपटने की तैयारी, तहसीलदार बने नोडल अधिकारी

डूंगरगढ़ one 8 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने उपखण्ड स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर तथा जिला कलेक्टर (सहायता) बीकानेर के निर्देशों के तहत तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ श्रीवर्द्धन शर्मा को उपखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उपखण्ड अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट शुभम शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार नोडल अधिकारी को शीतलहर प्रबंधन के लिए नियंत्रण कक्ष और विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ठंड से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जनजागरूकता से लेकर अलाव तक की जिम्मेदारी
नोडल अधिकारी को शीतलहर से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने, रैन बसेरों में पर्याप्त व्यवस्था कराने, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर आवश्यक चिकित्सीय इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना करवाई जाएगी, ताकि शीतलहर के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
संपर्क विवरण
नोडल अधिकारी श्रीवर्द्धन शर्मा से आवश्यकता पड़ने पर मोबाइल नंबर 9784662568 अथवा तहसीलदार कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ के दूरभाष 01565-223672 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़