WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में लिग्नाइट की तलाश तेज: विधायक सारस्वत ने साइट पर पहुंचकर जांची ड्रिलिंग, G-2 स्तर का अन्वेषण जारी  |  दो स्कूलों में निकली अनेक पदों पर भर्तियां:-  |  अवैध खनन पर शिकंजा: 5 डम्पर जब्त, 7.64 लाख का जुर्माना; 5.76 लाख मौके पर वसूले, देखें फ़ोटो और वीडियो  |  अवैध सिलिका रेत पर बड़ी कार्रवाई : 5 डम्पर जब्त, लाखों की वसूली  |  सुहावने मौसम में झूलों का दौर शुरू, हो रही है घरेलू सामानों की खूब खरीददारी  | 

श्रीडूंगरगढ़ में लिग्नाइट की तलाश तेज: विधायक सारस्वत ने साइट पर पहुंचकर जांची ड्रिलिंग, G-2 स्तर का अन्वेषण जारी

डूंगरगढ़ one 3 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में लिग्नाइट कोयले की संभावनाओं को लेकर चल रहे अन्वेषण कार्यों ने गति पकड़ ली है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने उपखंड के ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर परीक्षणात्मक कार्यों का जायजा लिया और मौके पर चल रही ड्रिलिंग व सैंपलिंग प्रक्रिया की जानकारी ली।

वर्तमान में बापेऊ और अभयसिंहपुरा क्षेत्र में लिग्नाइट का G-2 स्तर (जनरल एक्सप्लोरेशन स्टेज) का कार्य चल रहा है। इस चरण में वैज्ञानिक तरीके से ड्रिलिंग, सैंपलिंग और भू-वैज्ञानिक अध्ययन के जरिए खनिज की गुणवत्ता, मात्रा और विस्तार का आकलन किया जाता है।

विधायक सारस्वत ने ग्राम रीड़ी के पास अभयसिंहपुरा क्षेत्र का दौरा कर तकनीकी टीम से विस्तार से चर्चा की। टीम ने बताया कि विभिन्न बोरिंग पॉइंट्स से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा, जिससे लिग्नाइट की गुणवत्ता और संभावित भंडार की सटीक जानकारी मिल सकेगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ जनजागृति मंच के अध्यक्ष तोलाराम मारू, भंवरसिंह तंवर तथा युवा मोर्चा के भवानी तावनिया भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़