WhatsApp Menu
खेजड़ी कटाई जारी है, नामोनिशान मिटाने तक तेजी से हो रहा काम, कार्रवाई के नाम पर हो रही लीपापोती  |  श्रीडूंगरगढ़ में जनसुनवाई के 51 मामलों पर मंथन, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश  |  श्रीडूंगरगढ़ में नए पशु चिकित्साधिकारी का स्वागत, बोले- पशुपालकों को मिलेगी संवेदनशील सेवाएं  |  ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिसर डॉ गुलजार ने पदभार ग्रहण किया, सेवाओं में सुधार का दिलाया भरोसा  |  श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का उद्घाटन, विधायक बोले- शिक्षा और जागरूकता को मिलेगी नई दिशा  | 

श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का उद्घाटन, विधायक बोले- शिक्षा और जागरूकता को मिलेगी नई दिशा

डूंगरगढ़ one 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के सिद्ध धर्मशाला परिसर में स्व. जैसनाथ मान की स्मृति में निर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया। लाइब्रेरी का निर्माण उनके सुपौत्र बीरबलनाथ (पुत्र आदुनाथ मान) एवं भागुनाथ सिद्ध, सेरुणा के सहयोग से किया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि यह लाइब्रेरी क्षेत्र में शिक्षा, संस्कार और जागरूकता को नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज के सहयोग से ही इस प्रकार के जनहितकारी कार्य संभव हो पाते हैं।

इस अवसर पर सिद्ध समाज द्वारा विधायक का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सिद्ध समाज के अध्यक्ष नत्थूनाथ सिद्ध, भामाशाह बीरबलनाथ, भागुनाथ सिद्ध, कुम्भनाथ सिद्ध (भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), हेमनाथ सिद्ध (भाजपा जिला उपाध्यक्ष), पोकरनाथ सिद्ध जाखड़ (पंचायत समिति सदस्य), किशननाथ सिद्ध बलिहारा (पूर्व सरपंच), बीरबलनाथ गोदारा, रामचंद्रनाथ, महेन्द्र सिंह तंवर (भाजपा अध्यक्ष), बहादुरनाथ सिद्ध (पूर्व सरपंच), भींयानाथ सिद्ध (पंचायत समिति सदस्य), कालूनाथ सिद्ध (पूर्व सरपंच), मुलनाथ सिद्ध (पूर्व उपसरपंच), रुपनाथ सिद्ध, मुरलीनाथ सिद्ध (पूर्व सरपंच), जगदीश पारीक (महामंत्री), ओंकारनाथ सिद्ध, खिराजनाथ, देवनाथ सिद्ध, उत्तमनाथ सिद्ध, जिज्ञाशु सिद्ध सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

इस दौरान क्षेत्र के विकास एवं समाजहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन किशननाथ सिद्ध ज्याणी ने किया। अंत में विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह एवं आशीर्वाद उन्हें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़