WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल  |  श्रीडूंगरगढ़ राममय: भव्य धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कस्बा  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  |  श्रीडूंगरगढ़ में पेंशनर्स में रोष: काली पट्टी बांधकर निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  |  रिड़ी के महात्मा गांधी स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, श्रीकृष्ण 86% के साथ प्रथम  | 

श्रीडूंगरगढ़ में पेंशनर्स में रोष: काली पट्टी बांधकर निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

आठवें वेतनमान में पेंशन निर्धारण में संभावित विसंगतियों के खिलाफ नारेबाजी

डूंगरगढ़ one 25 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पेंशनर्स समाज ने आठवें वेतनमान में पेंशन निर्धारण को लेकर केंद्र सरकार की संभावित नीति के विरोध में बुधवार को उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले पेंशनर्स ने काली पट्टी बांधकर विरोध रैली निकाली और नारेबाजी की।

बीकानेर जिला समिति के उपाध्यक्ष श्याम महर्षि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन का निर्धारण पूर्व वेतनमानों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेंशनर्स के हितों के साथ छेड़छाड़ की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

शाखा अध्यक्ष करणी सिंह बाना ने कहा कि पेंशनर्स समाज किसी भी पेंशन विरोधी कानून या अध्यादेश का पुरजोर विरोध करेगा। संस्था मंत्री सत्यनारायण योगी ने कहा कि समाज ऐसे “काले आदेशों” को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।

प्रदर्शन के बाद पेंशनर्स रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और पूर्व निर्धारित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भंवर लाल भोजक, भवानी शंकर स्वामी, बजरंग सेवग, सत्यदीप, डालूराम, दीपचंद, हरफल सिंह, नारायणन चंद नई, लक्ष्मी नारायण दर्जी, सत्यनारायण नई, सीताराम स्वामी सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़