WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

श्रीडूंगरगढ़ में नेत्रदान: स्व. चन्दा देवी मालू ने मृत्यु उपरांत किया नेत्रदान, दो दृष्टिहीनों को मिल सकेगी रोशनी

डूंगरगढ़ one 9 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। समाजसेवा और मानवता की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। आडसर बास निवासी स्वर्गीय चन्दा देवी मालू (65), धर्मपत्नी हुलासमल मालू, ने अपने निधन के उपरांत नेत्रदान कर महादान किया।

यह नेत्रदान प्राणनाथ अस्पताल की नेत्रदान संस्था के माध्यम से संपन्न हुआ। स्व. चन्दा देवी मालू के इस पुनीत कार्य से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को नई दृष्टि मिलने की संभावना बनी है।
परिजनों ने बताया कि नेत्रदान की स्वीकृति पति हुलासमल मालू द्वारा दी गई। इस मानवीय कार्य के लिए अशोक बैद एवं महेंद्र मालू ने परिवार को प्रेरित किया। नेत्रदान प्रक्रिया के प्रभारी अशोक झाबक, तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल भी उपस्थित रहे।
नेत्रदान के दौरान श्रावक समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें अशोक बैद, महेंद्र मालू, वीरेंद्र चोरड़िया, मोहित मालू, प्रेम भंसाली, विकास मालू, संजय मालू, पूनमचंद नाई, मुनीराम जाट सहित अन्य समाजजन शामिल रहे।
समाज के लोगों ने स्व. चन्दा देवी मालू के इस निर्णय को प्रेरणास्रोत बताते हुए परिवार के साहसिक और संवेदनशील निर्णय की सराहना की। यह नेत्रदान समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़