WhatsApp Menu
12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  | 

श्रीडूंगरगढ़ में जलभराव से राहत की मांग: वार्ड 23 में ड्रेनेज पाइप लाइन आगे बढ़ाने को लेकर वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन

डूंगरगढ़ one 30 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बिग्गाबास क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 में निर्माणाधीन ड्रेनेज पाइप लाइन को चार चौराहे आगे तक बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को वार्डवासियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा।

पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका द्वारा बरसाती पानी की निकासी के लिए दो फुट चौड़ी ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाई जा रही है, जो वर्तमान में दुलाराम प्रजापत के चौराहे तक ही डाली गई है। इसके आगे रामदेव मंदिर व नानूराम छापोला के घर के पास बरसात के दिनों में पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे लंबे समय तक जलभराव बना रहता है।
जलभराव के कारण क्षेत्र में आवागमन बाधित होता है। साथ ही आसपास स्थित निजी व सरकारी कुल पांच स्कूलों के विद्यार्थियों को बारिश के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वार्डवासियों ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए पाइप लाइन को आगे तक बढ़ाने की मांग की है।

इस दौरान नानूराम छापोला, एडवोकेट मनीष भार्गव, हड़मान भार्गव, रामचंद्र प्रजापत, प्रेम सिखवाल, पवन सिखवाल, गोपाल भार्गव, नानूराम भार्गव, सुरेंद्र महावर, लक्ष्मीनारायण तावनिया, कुरड़ाराम भार्गव, गंगाराम सिखवाल, लीलाधर भार्गव, बुद्धाराम भार्गव व गोरधन भार्गव सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़