WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल  |  श्रीडूंगरगढ़ राममय: भव्य धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कस्बा  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  |  श्रीडूंगरगढ़ में पेंशनर्स में रोष: काली पट्टी बांधकर निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  | 

श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 मार्च 2026। रामनवमी की पूर्व संध्या पर श्रीडूंगरगढ़ में विराट धर्मयात्रा का भव्य जुलूस संपन्न हआ। संतो के सान्निध्य में हजारों लोगों ने यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाई। ताल मैदान में गणेश वदंना व शिव पार्वती नृत्य प्रस्तुति से समारोह प्रारंभ हुआ। यात्रा ताल मैदान से रानी बाजार, घास मंडी रोड, पुस्तकालय चौराहा, स्टेशन रोड, घुमचक्कर होते हुए सिंधी कॉलोनी में स्थित शहीद हेमू कालानी पार्क पहुंच कर संपन्न हुई। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले आयोजित भव्य धर्मयात्रा आयोजन में बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और युवा शामिल हुए। समारोह स्थल पर कीर्तन के साथ धार्मिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई।
भजन सम्राट विकासनाथ जी महाराज ने देशभक्ति को पूज्य भाव बताते हुए सनातन में आस्था रखने की प्रेरणा दी। स्वामी जनार्दनाचार्य जी महाराज ने राजस्थान को वीरों की धरती बताते हुए स्वधर्म को श्रेष्ठ धर्म बताया। कथावाचक संतोष सागर जी ने हर जन्म में भारत में जन्म देने की प्रार्थना ईश्वर से करते हुए सनातन को श्रेष्ठ बताया। मंच पर संतों के साथ विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक भंवरलाल दुगड़, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, रीडी के सत्यनारायण सारस्वत भी उपस्थित रहें। सभी संतों व अतिथियों का शॉल, साफा, दुपट्टा व स्मरण पत्र देकर सम्मान किया गया। रैली में विधायक ताराचंद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं, शिव स्वामी सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
धर्मयात्रा में शिव पार्वती झांकी, आदियोगी शिव प्रतिमा, हनुमान प्रतिमा, विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों सहित आर्यस्थली गुरूकुलम बेनीसर की झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। गुरूकुल के बच्चों ने हवन करने की पुरातन पद्धति, नियुद्ध प्रदर्शन, आग के बीच में पत्थर तोड़ने का प्रदर्शन, संघ सदस्यों ने लाठी प्रदर्शन भी किया।
चाक चौबंद रहा प्रशासन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। धर्मयात्रा के दौरान पूरे मार्ग में पुलिस व प्रशासन चाक चौबंद रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा सहित पुलिस अधीक्षक ममता सारस्वत, सीओ निकेत पारीक, उप पुलिस अधीक्षक सुखदेव सिंह, संजीव चौहान, सीआई कश्यप सिंह राघव, संध्या बिश्नोई सेरूणा, भोलाराम कालू, पुष्पेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, ओमप्रकाश सुथार, सुरजीत सहित करीब 300 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहें। पुलिस ने यात्रा मार्ग में 6 सेक्टर बनाकर विभिन्न चौराहों पर एएसआई के साथ पुलिस कर्मी तैनात रहें। प्रशासन ने पूरी धर्मयात्रा की ड्रॉन वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़