WhatsApp Menu
होली का उमड़ रहा उत्साह, आज होंगे आयोजन:-  |  श्रीडूंगरगढ़ में आज भव्य फागोत्सव, बर्फानी बाबा व बिदा महाराज की सुरीली प्रस्तुतियां होंगी  |  युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की, पढें पूरी खबर।  |  श्रीडूंगरगढ़ में साध्वी लक्ष्यप्रभा का स्वागत, 150 से अधिक श्रद्धालुओं ने की सामायिक  |  1 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

श्रीडूंगरगढ़ में आज भव्य फागोत्सव, बर्फानी बाबा व बिदा महाराज की सुरीली प्रस्तुतियां होंगी

डूंगरगढ़ one 1 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री भैरव भक्त मण्डल, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से आज 1 मार्च 2026 को फागोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) के पास आयोजित होगा।

कार्यक्रम संयोजक अशोक झाबक ने बताया कि फागोत्सव में बीकानेर के प्रसिद्ध कलाकार मास्टर नानू (बर्फानी बाबा) एंड पार्टी तथा बिदा महाराज अपनी बुलंद आवाज़ से भक्ति रस की वर्षा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन एंकर नीतू आचार्य करेंगी।

फागोत्सव के दौरान इत्र व पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं को अलौकिक भक्ति अनुभव प्राप्त होगा। आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों ने नगरवासियों व श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़