श्रीडूंगरगढ़, 5 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ मंडी में शुक्रवार का दिन जिंसों के भावों में उतार-चढ़ाव भरा रहा। दो दिनों की मंदी के बाद आज मूंगफली के भाव स्थिर रहे, तो वहीं जेड-ब्लैक तिल में अप्रत्याशित तेज़ी देखने को मिली।
मंडी सूत्रों के अनुसार, मूंगफली खला की ढेरी अधिकतम 6300 रुपए तक बिकी। बीते दिनों से जारी गिरावट पर आज विराम लगा, जिससे किसानों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
दूसरी ओर, जेड-ब्लैक तिल के भावों में आई तूफानी तेज़ी ने सबको चौंका दिया। यह तिल 17000 रुपए तक बिका, जिससे इस जिंस के कारोबारियों के चेहरे खिल उठे।
अन्य जिंसों की बात करें तो, नई खल 3300 से 3680 रुपए तक बिकी, जिसमें जानकी ब्रांड खल और आशापुरा एग्रो डेयरी मिल्क खल शामिल हैं। ग्वार 4450 से 4500 रुपए और ग्वार काला 4200 से 4350 रुपए के बीच रहा। मोठ 4000 से 4500 रुपए और दागी मोठ 3300 से 4000 रुपए तक बिका। चने का भाव 5100 से 5250 रुपए और रूसी चना 5000 से 5200 रुपए के बीच रहा।
मैथी नई 4300 से 5125 रुपए, गेहूं 2500 से 2600 रुपए और गेहूं 1482, 2800 से 3000 रुपए तक बिका। बाजरी 2450 से 2550 रुपए और बाजरी देसी 3500 से 4250 रुपए के भाव पर रही। तारामीरा नया 5400 से 5500 रुपए और सरसों नई 5000 से 6000 रुपए तक बिकी। पीली सरसों का भाव 6000 से 6800 रुपए रहा।
ईसबगोल नया 9500 से 11700 रुपए और पैकेट ईसबगोल 11000 से 12500 रुपए तक बिका। जीरा नया 16000 से 18500 रुपए के भाव पर रहा। मूंग नया 6000 से 6900 रुपए और दागी मूंग 5000 से 6000 रुपए तक बिका। सिकाई मूंगफली 5500 से 6250 रुपए और मूंगफली चुगा नया 5000 से 5675 रुपए तक बिका। मूंगफली दाल 5200 से 5850 रुपए, मूंगफली कल्याणी 3500 से 4500 रुपए, मूंगफली बोबरू 3500 से 4200 रुपए और मूंगफली गोटा फ्रेश 6000 से 6500 रुपए के भाव पर बिकी।
तिल 9500 से 10000 रुपए, मतीरा बीज 15000 रुपए और काकरिया बीज 12000 रुपए के भाव पर रहा। जौ नया 2050 से 2100 रुपए तक बिका। मूंग चूरी (40kg) 900 से 1100 रुपए और मोठ चूरी (40kg) 850 से 1000 रुपए तक बिकी। नया धाना 5200 से 9800 रुपए और नरमा 7000 से 7800 रुपए के भाव पर बिका।
मंडी में जिंसों के भावों में आए इस बदलाव से किसानों और व्यापारियों दोनों की ही उम्मीदें टिकी हुई हैं। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में बाजार किस करवट बैठता है।