WhatsApp Menu
6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  | 

श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में रोजगार मिशन पर कार्यशाला

विधायक सारस्वत बोलेग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम

डूंगरगढ़ one 25 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय भाजपा कार्यालय में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत- रोजगार और आजीविका मिशन की गारंटी (ग्रामीण)” को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता विधायक ताराचंद सारस्वत ने की।

विधायक सारस्वत ने कहा कि यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी पहल है। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य युवाओं और पात्र ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पात्र लोगों को योजना से जोड़ना होगा।

कार्यशाला में शहर अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट और देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने योजना के तकनीकी पक्ष, प्रक्रिया और लाभों की जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों को आजीविका के नए अवसर मिलेंगे।

कार्यशाला का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि ग्रामीण क्षेत्र का हर पात्र व्यक्ति योजना का लाभ ले सके और उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, विनोद गिरी गोस्वामी, मंडल संयोजक उत्तम नाथ सिद्ध, संदीप सिंह मिंसरिया, मदन सोनी, मांगीलाल मेघवाल सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़