WhatsApp Menu
तेज अंधड़ के बीच आग ने फूंक दी गृहस्थी, ढाणी में लगी आग में झोपड़े सहित सामान जलकर हुआ खाख।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल  |  श्रीडूंगरगढ़ राममय: भव्य धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कस्बा  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  | 

श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन ने की एसआईआर की तैयारी की, निर्वाचन अधिकारी ने की क्षेत्र के मतदाताओं से अपील।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 अक्टूबर 2025। सोमवार रात 12 बजे से प्रदेश भर में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन ने निर्वाचन अधिकारी व उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने निर्वाचन विभाग के कार्मिको व बीएलओ को अलर्ट मोड पर कार्य करने के निर्देश मंगलवार को दिए। शर्मा ने बताया कि कोई योग्य मतदाता ना छूअ पाए और कोई अयोग्य मतदाता शामिल ना हो पाए इस उद्देश्य के साथ गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। सभी राज्यों की मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए ये कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शर्मा ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मतदाता वांछित दस्तावेज सहित मतदाता सूची के लिए आवेदन करें और क्षेत्र के बीएलओ इस कार्य हेतु 4 नवबंर से 4 दिसबंर तक घर घर जाकर आवेदन करवाएंगे, जिसमें विधानसभा श्रीडूंगरगढ़ के सभी नागरिक सहयोग करें। शर्मा ने बताया एसआईआर में 28 अक्टूबर से 3 नवबंर तक मुद्रण व प्रशिक्षण होगा, 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर घर जाकर गणना चरण रहेगा। 9 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन, 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां ली जाएगी। 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक सुनवाई और सत्यापन किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को होगा। इसमें सभी मतदाताओं को स्वयं के दस्तावेज के साथ गणना प्रपत्र अपलोड कर मतदाता सूची की गणना में शामिल होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़