WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  | 

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की नशे पर लगातार चोट, अफीम के साथ पकड़ा युवक।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ में नवपदस्थापित थानाधिकारी कश्यप सिंह नशे के सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाये हुए है। अपने पदस्थापना की चार दिनों में मंगलवार को दूसरी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के विशेष दल ने मुखबिर की सूचना पर गांव बिग्गा में अफीम के साथ गांव तोलियासर निवासी युवक किशनलाल पुत्र रूपाराम धतरवाल को गिरफ्तार किया है। एसआई मोहनलाल कडवासरा की अगुवाई में बिग्गा में मंदिर के पास से पकड़े गए मात्र 21 साल के आरोपी किशनलाल से 100 ग्राम अफीम जब्त की गई है। आगामी जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़