डूंगरगढ़ one 19 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास आयोग के अध्यक्ष (सेवानिवृत्त IAS) राजेंद्र कुमार नायक आज बीकानेर दौरे के दौरान श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान विकास सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ की ओर से नायक समाज भवन एवं छात्रावास में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में नायक समाज के वरिष्ठ एडवोकेट रामलाल नायक, विकास सेवा समिति के सचिव कुंदनमल नायक, उपाध्यक्ष शंकर नायक (जेतासर), सदस्य संदीप नायक, मोतीराम दूसारणा, राजेंद्र दूसारणा, एडवोकेट के.के. पुरोहित, पूनमचंद, बेगाराम (कुन्तासर) सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राज्यमंत्री नायक ने समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि समाज की मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही निर्माणाधीन नायक समाज भवन एवं छात्रावास के कार्यों को लेकर वित्तीय सहयोग के विषय में भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने नायक समाज को जनजाति वर्ग में शामिल करने से जुड़े मुद्दे को लेकर राज्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी तथा नायक/नायका प्रकरण के शीघ्र समाधान हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार स्तर पर ठोस पहल करने का आग्रह किया।