श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने तीन अलग अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
बैंक अधिकारी के साथ की बदसूलकी, आरोपी हवालात में बंद।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सरकारी बैंक के डिफाल्टर ने तकादा करने पर एक युवक ने शनिवार को कोर्ट परिसर में बैंक अधिकारी के साथ बदसलूकी की, पुलिस एएसआई गजेंद्रसिंह ने बताया कि गांव लालासर निवासी 44 वर्षीय कालूसिंह राजपूत ने बैंक कर्मी के साथ बदतमीजी की और समझाईश करने पर भी नहीं माना तो उसे गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया गया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सट्टा पर्ची पर सट्टा खेलते एक को किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सरदारशहर रोड पर सट्टा पर्ची पर सट्टा खेलते हुए पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एएसआई गजेंद्रसिंह ने बताया कि आड़सर बास निवासी कुनणनाथ को पकड़ कर सट्टा पर्ची व 210 रूपए सट्टा राशि बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है।
संदेह के आधार पर एक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। एक युवक को पुलिस ने शनिवार को संदेह के आधार पर पकड़कर थाने पहुंचाया। हैड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार ने बिग्गाबास निवासी 21 वर्षीय देबूराम को संदेह के आधार पर पकड़ा, पुलिस द्वारा आज इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।