WhatsApp Menu
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  |  श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए संघर्ष होगा तेज, सांसद अमराराम ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र  |  5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए संघर्ष होगा तेज, सांसद अमराराम ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर लंबे समय से चल रहे धरने को एक नई ऊर्जा मिली है। जनसंघर्ष जत्थे के दौरान सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम धरनास्थल पर पहुंचे और सांसद ने बुधवार को सीएम को पत्र लिख कर ट्रोमा सेंटर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है। सांसद ने बताया कि लगातार क्षेत्रवासी विभिन्न मंचों से ट्रोमा सेंटर शुरू करवाने की मांग उठा रहें है। सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि ट्रॉमा सेंटर पूर्व में स्वीकृत हो चुका है और भूमि आवंटन संबंधी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं होना स्थानीय जनता के लिए चिंता का विषय है। धरने पर बैठे संघर्ष समिति के सदस्य मदनलाल प्रजापत ने ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति की ओर से सांसद के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि सांसद अमराराम ने क्षेत्र की जनभावनाओं को उठाकर जनता का साथ दिया है। धरनार्थियों ने उम्मीद जताई कि सरकार शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर ट्रॉमा सेंटर निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसी बीच पूर्व विधायक ने भी सांसद द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र की जनता की आवाज को मजबूती देने की बात कही। महिया ने कहा कि ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें सीकर के सांसद कॉमरेड अमराराम भी शामिल होंगे। संघर्ष समिति के सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों से राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में ठोस पहल करने की अपील की है। ट्रॉमा सेंटर और उप जिला अस्पताल के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से धरना जारी है और बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि समय-समय पर अपना समर्थन भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़