WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

श्रीडूंगरगढ़ टेंट एडं फ्लोर डेकोरेशन एसोसिएशन का गठन, जाखड़ को बनाया अध्यक्ष, इन्हें मिले पद

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ टेंट एडं फ्लोर डेकोरेशन एसोसिएशन का गठन शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस व्यवसाय से जुड़े सभी प्रतिष्ठानों के सदस्यों ने बैठक का आयोजन किया और सर्वसम्मति से रामूनाथ जाखड़ को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वहीं सचिव पद के लिए रामचंद्र छापोला, उपाध्यक्ष मोहनलाल माली व कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार प्रजापत को चुना गया। कार्यकारिणी में मीडिया प्रभारी का दायित्व प्रवीण सेवग को दिया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का सदस्यों ने फुलमालाओं से स्वागत किया। सचिव छापोला ने बताया कि एसोसिएशन में सभी व्यापारियों के हितों से जुड़े निर्णय लिए जाएंगे व आगामी दिनों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी रखा जाएगा। पदाधिकारियों ने संगठन में शक्ति व सभी सदस्यों को एकजुट करने व संगठन के हित में कार्य करने की बात कही। कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान बैठक में टेंट व्यवसाय के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण, नारायणसिंह राजपुरोहित, याकूब अली, महबूब अली, लालूराम कूकना, कालू छिंपा, प्रदीप माली, शौकत भाटी, पूनमचंद भारती, भगवानराम रैगर, बाबूलाल माली, आसुसिंह राजपूत, रामनिवास रैगर, कमल चुरा, राकेश गोदारा उपस्थित रहें। सभी ने संगठन एकता के नारे लगाते हुए बैठक का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़