WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  दिन दहाड़े घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल ले गए चोर  |  400 ग्राम सोना हड़पने का मामला: श्रवण कुमार की जमानत याचिका खारिज  |  श्रीडूंगरगढ़ में कल नि:शुल्क यूरोलॉजी परामर्श शिविर, प्रोस्टेट जांच भी फ्री  |  ढाणी में खड़ी पिकअप का 330 KM दूर गुरुग्राम में कट गया चालान  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 26वें दिन भी धरना जारी
श्रीडूंगरगढ़ ONE, 21 फरवरी 2026। उपडाकघर सूडसर बचाओ संघर्ष समिति के उप डाकघर को यथावत रखने की मांग को लेकर मुख्य बाजार स्थित डाकघर कार्यालय के समक्ष 26वें दिन शनिवार को भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा। प्रशासन ग्रामीणों की मांग पर गौर नहीं कर रहा है। इससे ग्रामीणों में डाक विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। धरनार्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन कुंभकर्णी नींद से नहीं उठता है तो शीघ्र ही इस आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरना स्थल पर रविवार को दोपहर एक बजे बैठक होगी। इस बैठक में आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

फरवरी माह का नहीं मिला राशन, उपभोक्ता डीलरों के काट रहे चक्कर
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 फरवरी 2026। सरकार द्वारा नए टेंडर प्रक्रिया में देरी करने के कारण कस्बे व हजारों ग्रामीणों को फरवरी माह का राशन नहीं मिल पाया है। हालांकि सहकारिता विभाग ने स्पष्ट किया है कि देर से ही सही ग्रामीणों को फरवरी का राशन दिया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के करीब 50 प्रतिशत से अ​​धिक डीलरों के पास ग्रामीणों को उपलब्ध करवाए जाने वाला गेहूं अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। रोजाना सुबह शाम उपभोक्ता डीलरों से राशन के बारे में जानकारी ले रहे हैं। राशन डीलरों का कहना है कि प्रतिमाह का राशन पिछले माह के अंतिम सप्ताह तक प्राप्त हो जाता है। परंतु इस माह अभी तक राशन उपलब्ध नहीं करवाया गया है। इस संबंध में रसद विभाग के अ​धिकारी ने बताया कि टेंडर प्रकिया में देरी होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही शेष राशन डीपो पर फरवरी का राशन उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

खोया-पाया: सड़क पर मिले जरूरी दस्तावेज, मालिक की तलाश
श्रीडूंगरगढ़ ONE, 21 फरवरी 2026। कस्बे के घूमचक्कर क्षेत्र में सड़क पर किसी व्यक्ति के महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले है। घूमचक्कर पर स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के दुकानदार अनिल सारस्वत को शुक्रवार दोपहर अपनी दुकान के सामने कुछ जरूरी कागजात पड़े हुए मिले। दुकानदार अनिल सारस्वत ने बताया कि मिले दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयकर विभाग से संबंधित कागजात तथा एक डायरी शामिल है। दस्तावेजों पर पाँचीलाल चौधरी पुत्र कन्हैयालाल चौधरी का नाम अंकित है। कागजातों में कोई मोबाइल नंबर दर्ज नहीं होने के कारण असली मालिक से संपर्क करने में परेशानी हो रही है। दुकानदार सत्यनारायण तावनियां ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के ये दस्तावेज हैं या वह इन्हें पहचानता है, तो वह लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, घूमचक्कर पर संपर्क कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़