WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  भारती निकेतन के प्ले स्कूल में नन्हें मुन्ने होंगे अंग्रेजी बोलने में दक्ष, लगेगी स्पोकन इंग्लिश कक्षाएं, विज्ञान व गणित का होगा अतिरिक्त अध्ययन।  |  सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी  |  मानवता हुई शर्मसार : फैंका हुआ मिला नवजात का शव।  |  कालूबास से बालाजी के जयकारे के साथ सालासर के लिए संघ हुआ रवाना  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ

महिया की स्मृति में ई-लाइब्रेरी के लिए दिया लाखों का सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ में बीदासर रोड पर स्थित दयानंद सरस्वती छात्रावास में रविवार को दिवंगत रामूराम महिया की स्मृति के उनके पुत्र दुर्गाराम व गुलराज महिया निवासी दुलचासर ने ई-लाईब्रेरी के लिए तीन लाख इक्यावन हजार का सहयोग दिया है। दुर्गाराम ने बताया कि उनके पिता ने सदैव शिक्षा के प्रति जागरूक होने की बात कही। उनकी स्मृति में दिया गया ये सहयोग ई लाइब्रेरी के माध्यम से छात्रावास के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर मौका देकर उनके जीवन में सकारात्मक योगदान में उपयोगी होगा। इस दौरान पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, ईमीलाल गोदारा समंदसर, कुंभाराम घिंटाला, लक्ष्मण खिलेरी सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। समिति सदस्यों ने महिया परिवार का आभार जताया।

गौशाला पहुंच नवदंपती ने किए गौदर्शन, एकादशी पर हुआ दान पुण्य।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में रविवार को नवदंपती गौदर्शन किए व गौवंश को गुड़ खिलाकर मंगलमय जीवन की कामना की। इसी गांव के फुससिंह पड़िहार की पुत्री प्रकाश कंवर का विवाह पांचू निवासी पृथ्वीसिंह चौहान के साथ रामनवमी को संपन्न हुआ। नवदंपती देवी देवताओं के दर्शनार्थ निकले और वे गौशाला पहुंचे। यहां गौमाताओं का दर्शन कर प्रणाम किया और गुड़ खिलाया। समिति सदस्यों ने दोनों के लिए मंगलकामनाएं करते हुए इस नई परिपाटी का स्वागत किया। वहीं रविवार को एकादशी के पर्व पर 15 क्विंटल हरीसब्जी का भंडारा गौवंश को खिलाया गया। गौशाला में बीकानेर से रमेश कुमार बोहरा व गजेंद्र जाजड़ा भी पहुंचे व गौसेवा में राशि सहयोग दिया। समिति सदस्यों ने सभी का आभार जताया।

गौशाला में की सेवा, समिति ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रविवार को एकादशी के अवसर पर दुलचासर की श्रीगोपाल गौशाला में इसी गांव के महावीर प्रसाद ओझा व बजरंगलाल ओझा ने परिवार सहित पहुंच कर गौसेवा में सहयोग किया। परिवार ने खल, मूंग व गुड़ का भंडारा गौवंश को खिलाया। समिति सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने दानदाता ओझा परिवार सहित मुंबई प्रवासी हुकुमचंद मूंदड़ा, सूरत प्रवासी कमल किशोर मूंदड़ा, कोलकाता प्रवासी दिलीप कुमार मूंदड़ा, श्रीडूंगरगढ़ निवासी शिवरतन सोमानी, मोहनलाल सुथार, महावीर प्रसाद का सहयोग के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़