WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  गणगौर उत्सवों की मची धूम, महिला मंडल ने किया रंगारंग आयोजन  |  रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण एंव हड्डियों के रोगों में देंगे निशुल्क परामर्श, श्रीडूंगरगढ़ में शिविर 21 मार्च को  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  कुत्ते के हमले से घायल हुए मासूम की हुई नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी, डॉ अजयपाल चौधरी का रहा योगदान।  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ

सूडसर उपतहसील क्षेत्र के पांच गांवों में कल निकलेगी हिन्दू धर्म यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल पक्ष हिन्दू नववर्ष की प्रतिपदा तिथि एवं नवसंवत्सर पर गुरुवार को उपतहसील सूडसर के पांचों गांवों में हिन्दू धर्म यात्रा निकाली जाएगी। हिन्दू नववर्ष सेवा समिति से मिली जानकारी के अनुसार हिन्दू धर्म यात्रा सुबह सवा नौ बजे टेऊ ठाकुरजी मंदिर से प्रारंभ होकर सूडसर, देराजसर, गोपालसर, दुलचासर से होते हुए सूडसर बाजार से होकर सूडसर हनुमानजी मंदिर में जाकर विसर्जन होगी। सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से धर्म यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। इस संबंध में समिति सदस्यों ने वाचनालय सूडसर में समीक्षा बैठक हुई और यात्रा को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया।

हिन्दू नवसंवत्सर पर होगा नौ दिवसीय रामलीला का मंचन, सजा रामलीला का पांडाल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सूडसर उपतहसील क्षेत्र के गांव टेऊ की मुख्य चौपाल पर हिन्दू नवसंवत्सर पर नौ दिवसीय रामलीला का मंचन होगा। रामलीला मंचन व प्रबंधन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत की सुप्रसिद्ध धर्म प्रचारक रामलीला मंडल काशी बनारस जय मां भवानी श्री रामायण प्रचारक मंडल के कलाकारों द्वारा गुरुवार को हिन्दू नववर्ष एवं नये विक्रम संवत 2083 की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि वार शुक्रवार तक नौ दिवसीय रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला का मंचन रात को 7.30 बजे से 10.30 बजे तक होगा। इस रामलीला मंचन के लिए टेऊ चौपाल में पांडाल लगाया गया है और बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

श्रीगोपाल गौशाला में हवन अनुष्ठान व गौपूजन हुआ संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बुधवार को गांव दुलचासर स्थित श्रीगोपाल गौशाला में विधि विधान से हवन अनुष्ठान के साथ गौपूजन संपन्न किया गया। पंडित पूनम जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न करवाया गया, जिसमें श्याम सुंदर मूंदड़ा, शिवरतन मोहता, भागीरथ महिया,‌ सपत्नीक शामिल हुए। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि नेहा, शकुंतला मोहता प्रवासी मुंबई ने गौवंश के लिए गुड़, खल मूंग का भंडारा भोग लगाया। धनराज महिया, पन्नेसिंह पड़िहार, बजरंगलाल सुथार, मुरलीधर मूंदड़ा, बाबूलाल मूंदड़ा, नत्थूराम सुथार ने भी गुड़, खल इत्यादि की सेवा दी। गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़