WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  राधे कृष्णा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव, संस्कृति जागरण का किया प्रयास।  |  भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  |  एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ

भाजपा पदाधिकारियों ने बायो वेस्ट खुले में डालने का विरोध किया, की सुधार की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। भाजपा शहर महामंत्री मदन सोनी एवं भाजपा नेता रोहित बोहरा मंगलवार को राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचे व ब्लॉक सीएमएचओ डॉ राजीव सोनी और अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी से मुलाकात की। वार्ता के दौरान अस्पताल परिसर के पीछे खुले में मेडिकल बायो-वेस्ट पाए जाने की घटना पर चिकित्सा प्रभारी से लापरवाही बरतने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। वहीं ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने हेतु उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था, दवा वितरण काउंटर एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सुधार के लिए सुझाव भी दिए।

स्वयंसेवकों ने रैली निकाल कर दिया नशा मुक्ति का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन मंगलवार को स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रभारी उप प्राचार्य मदन कड़वासरा ने बताया कि सुबह योगाभ्यास कराया गया। इसके पश्चात नशा मुक्ति विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाद में छात्रों द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर स्थानीय बाजार में रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए मौजिज लोग, नन्हें मुन्नों ने रखा रोजा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रमजान के पाक माह में मंगलवार को रोजा इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। असगर अली चोपदार द्वारा आयोजित पार्टी में तेलियान मस्जिद के इमाम ने अमन चैन की दुआ के साथ इबादत करवाई। पार्टी में पहली बार रोजा रखने वाले 5 साल के नन्हें मुन्नों ने भी भाग लिया और प्रसन्नता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़