WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सेवा से जुड़ी दो खास खबरें

सरकारी स्कूल में शिक्षिका ने निभाया सामाजिक सरोकार, गर्म स्वेटरों का वितरण किया।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मंगलवार को क्षेत्र के गांव बाना में राउमावि में विद्यालय की शिक्षिका संगीता देवल ने सामाजिक सरोकार निभाया और स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित की। देवल ने सर्दी में ठिठूरते बच्चों को देखकर उन्हें स्वेटर पहनाई तो बच्चों ने प्रसन्नता जताई। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यवीर ने दानदाता संगीता देवल का आभार जताते हुए इसे एक प्रेरणीय पहल बताया। व्याख्याता पवन कुमार माली ने बताया कि गत वर्ष भी संगीता देवल ने कक्षा 1 से 8 के सभी विद्यार्थियों को जूते व जुराब वितरित कर विद्यार्थियों का सहयोग किया। विद्यालय से प्राचार्य सुरेन्द्र वर्मा, व्याख्याता नौरंग लाल, ममता कुमारी, सुभाष चंद सैनी, वंदना मोहिल, रामदेव कुलरिया, प्रज्ञेशा भाष सहित पूरे विद्यालय परिवार ने देवल के कार्य की सराहना की।

चोरड़िया परिवार ने दी गौशाला में सेवा, की व्यवस्थाओं की सराहना।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। नागरिक विकास परिषद कि अध्यक्ष व सेवा प्रेरक तुलसीराम चोरड़िया ने परिवार सहित गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला का मंगलवार को अवलोकन किया। उन्होंने भोमियाजी मंदिर में पूजा अर्चना की और गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना भी की। चोरड़िया परिवार ने गौवंश को गुड़ खिलाया। चोरड़िया ने गौसेवा में गौशाला विकास हेतु आगामी समय में नवनिर्माण के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाने की बात कही। गौशाला के प्रबंधक अगरसिंह, उपाध्यक्ष हरिसिंह, मालचंद जोशी सहित उपस्थित ग्रामीणों के गौशाला का स्मृति चिन्ह भेंट देकर परिवार का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़