WhatsApp Menu
नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  |  श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं का सुयश  |  श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  |  प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा  |  होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दो पीएमश्री स्कूलों में इसी सत्र से शुरू होगी प्री प्राइमरी कक्षाएं।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 जुलाई 2025। राज्य में संचालित द्वितीय चरण के 227 पीएमश्री सरकारी स्कूलों में इसी शिक्षा सत्र से प्री प्राइमरी कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है। इन चयनित स्कूलों में तीन वर्षीय पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के संचालन को स्वीकृति दी गई है। प्री प्राइमरी के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 3 वर्ष या इससे अधिक आयु का बालक का ही प्रवेश के लिए पात्र होगा। प्रत्येक कक्षा में 25 सीटें निर्धारित होगी। प्रवेश के लिए संबंधित स्कूल के आस पड़ोस के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने पर प्रवेश लॉटरी के जरिए होगा। पूर्व प्राथमिक कक्षाएं सप्ताह में 5 दिन लगेगी व इनकी अवधि प्रतिदिन 4 घंटे की होगी।
श्रीडूंगरगढ़ में दो, बीकानेर में सात व निकटवर्ती उपखंडो की पढें पूरी जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बीकानेर में सात स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इनमें श्रीडूंगरगढ़, नोखा व बीकानेर में दो-दो स्कूल शामिल है व एक स्कूल खाजूवाला का है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में ताल मैदान स्थित पीएमश्री राउमावि का चयन किया गया है, वहीं दूसरा पीएमश्री राउमावि केऊ पुरानी का चयन हुआ है। वहीं नोखा में राउमावि मोरखाना, अपर प्राइमरी स्कूल मोहनपुरा, खाजूवाला में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल, बीकानेर राउमावि गाढ़वाला व करनी राउमावि देशनोक की स्कूलों में इसी सत्र में प्री प्राइमरी प्रारंभ होगी। वहीं निकटवर्ती इलाकों में बीदासर में धापूदेवी चौरड़िया स्कूल, सुजानगढ़ में राउमाबावि कन्नौई, राजगढ़ में राउमाबावि मोहता, रतनगढ़ में श्री यूनियन क्लब राउमाबालिका विद्यालय, सरदारशहर में श्रीगिरधारीलाल शिवनारायण टांटिया स्कूल में प्री प्राइमरी कक्षाएं इसी सत्र में प्रारंभ होगी।
प्रत्येक स्कूल में एक एनटीटी टीचर लगेगा, प्रवेश का ये रहेगा कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। प्री प्राइमरी कक्षाओं के प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक पीएमश्री स्कूल में एनटीटी शिक्षक का एक पद बजट प्रावधानों में स्वीकृत किया गया है। वहीं प्रवेश के लिए आवेदन 18 जुलाई तक किए जा सकेंगे। 19 जुलाई को आवेदन की सूची का प्रकाशन होगा तथा 21 जुलाई को लॉटरी निकलेगी। नवप्रवेशित विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन 22 जुलाई को होगा तथा 23 जुलाई से कक्षाएं प्रारंभ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़