WhatsApp Menu
कांग्रेस OBC विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से चार नेताओं को जिम्मेदारी  |  श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी  |  श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सीताराम लगातार दूसरी बार बने माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के निर्विरोध अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां।  |  12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  | 

श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी

डूंगरगढ़ one 12 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में साइबर सेफ्टी, महिला सुरक्षा तथा नवीन न्याय संहिता विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंटरफेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स) राजस्थान के निर्देशन में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कार्मिकों ने भागीदारी निभाई। वीसी के माध्यम से विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न एप्स, नियमों तथा सोशल मीडिया के जागरूक, जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी एप्स, फर्जी लिंक और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार के डिजिटल फ्रॉड की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत साइबर पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़