WhatsApp Menu
ग्राम सहकारी समितियों के कार्मिकों ने मांगा अपना हक, रोष जताते हुए दी आंदोलन की चेतावनी  |  श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में ‘राजस्थान को जानें’ क्विज, ताराचंद रहे अव्वल  |  राजस्थान को जानो क्विज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, सिद्धि कुमारी प्रथम  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास आयोजनों की पूरी खबर  |  मारपीट व एससीएसटी एक्ट के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूल के पास धूम्रपान बेचने पर पकड़ा दो युवकों को, पढें पूरी खबर  | 

श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में ‘राजस्थान को जानें’ क्विज, ताराचंद रहे अव्वल

डूंगरगढ़ one 17 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार को ‘राजस्थान को जानें’ विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी जानकारी और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

क्विज में ताराचंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुमित्रा द्वितीय और अनुश्या तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर प्राचार्य महावीर नाथ ने विद्यार्थियों को राजस्थान की स्थापना और उसके एकीकरण की ऐतिहासिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनकी प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी विकसित करती हैं।

कार्यक्रम प्रभारी राजश्री स्वामी ने विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय के समस्त स्टाफ के सहयोग से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़