WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ  |  देवर ने ढाणी में घुसकर की भाभी से मारपीट, मामला दर्ज।  |  एक दिवसीय कुश्ती महादंगल में 15 पहलवानों ने दिखाया दमखम, मुकेश विजेता और श्रवण रहें उपविजेता, दिया नशा मुक्ति का संदेश।  |  RBSE ने बदला 3 विषयों का परीक्षा समय, अब दोपहर में होंगी परीक्षाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज के ओमप्रकाश बने यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री चैंपियन, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम  | 

श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज के ओमप्रकाश बने यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री चैंपियन, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम

डूंगरगढ़ one 13 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अंचल के गौरव श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। महाविद्यालय के होनहार छात्र ओमप्रकाश पुत्र बक्शाराम ने राजकीय महाविद्यालय लोहिया में आयोजित यूनिवर्सिटी स्तरीय 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

इस जीत के साथ ही ओमप्रकाश का चयन की टीम में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री रनिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे आगामी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहतक (हरियाणा) में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

ओमप्रकाश की इस उपलब्धि से महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिशंकर बाहेती ने खिलाड़ी को मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। वहीं संस्था सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी, विजय महर्षि तथा महाविद्यालय प्राचार्य विनोद सुथार ने ओमप्रकाश को माला पहनाकर सम्मानित किया।

महाविद्यालय परिवार ने खिलाड़ी को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस सफलता में महाविद्यालय के खेल प्रशिक्षक मुकेश जांगिड़ का विशेष योगदान रहा।

यह जानकारी देते हुए व्याख्याता पवन सिद्ध ने बताया कि ओमप्रकाश ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़