श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 दिसंबर 2025। भारत के हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्र नाथ ने श्रीडूंगरगढ़ के युवक को राष्ट्रीय स्तर का दायित्व दिया है।
विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्र नाथ ने शनिवार को दिल्ली में श्रीडूंगरगढ़ के युवा विक्रम पुत्र विजयलाल जोगी को महासंघ के नेशनल मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्ति दी है। महंत ने जोगी को नियुक्ति पत्र देते हुए उनके द्वारा संगठन के कार्य व संगठन हित में निष्ठा से कार्य करने की उम्मीद जताई। विक्रम ने श्रीडूंगरगढ़ ONE को बताया कि महासंघ के 2023 में महंत सुरेंद्र नाथ अध्यक्ष बने इससे पूर्व इसके अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ थे। महंत सुरेंद्र नाथ दिल्ली के प्रतिष्ठित कालका मंदिर मठ के महंत है। विक्रम ने पूरी कर्तव्यनिष्ठा से महासंघ के दायित्व का निर्वहन व संगठन कार्य करने का संकल्प लिया। क्षेत्र में अनेक हिंदूवादी संगठनों ने विक्रम को बधाई दी।