WhatsApp Menu
सरसजी मंदिर में विधि विधान से हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, गांव में एकता व समरसता का दिया संदेश, रात को होगा भव्य जागरण।  |  श्रीडूंगरगढ़ रंगा होली के रंगों में, रंग गुलाल से खूब खेली होली, दी एक दूसरे को बधाई।  |  पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।  |  मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  | 

श्रीडूंगरगढ़ के युवा को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी..

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 फरवरी 2026। क्षेत्र के लिए बड़ी खबर प्रदेश भाजपा कार्यालय से आई है। क्षेत्र के युवा एडवोकेट अनिल धायल को भाजपा संगठन में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया। धायल को पंचायती राज व नगर निकाय चुनाव को देखते हुए लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र में धायल को पार्टी ने बड़े दायित्व के लिए चुना है। गौरतलब है कि संघ पृष्ठ भूमि से जुड़े धायल पहले भी प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके है। धायल इससे पूर्व पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कार्य कर चुके है और संघ में दायित्ववान कार्यकर्त्ता के तौर पर सेवाएं दे चुके है। उन्हें डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र में संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ में उनके मित्रों व शुभचिंतको ने बधाइयां दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़