पहलवान भागीरथ ने नेशनल प्रतियोगिता में जीता कांस्य।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सार्दुल स्पोर्टस स्कूल के छात्र व गांव कुंतासर निवासी भागीरथ पुत्र सूरजाराम गोदारा ने अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में ब्रांज जीत लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन सलेम तमिलनाडू में 27 फरवरी से 2 मार्च तक हुआ है। पहलवान के कोच राजस्थान पुलिस के जवान रामप्रसाद ने बताया कि भागीरथ ने 48किलो भार वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मैडल हासिल किया है। परिजनों व ग्रामीणों ने राष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉन्ज जीत लेने पर पहलवान को बधाई दी।
शुभम और योगेश बने सीए, मिल रही बधाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रविवार को आए सीए फाइनल 2026 के परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के शुभम और योगेश ने भी सफलता हासिल की है। कालूबास निवासी योगेश पुत्र सरिता बनवारी सोनी की सफलता पर परिजनों व मित्रों ने उनहें बधाई दी। वहीं बिग्गाबास निवासी शुभम पुत्र नीतू राकेश मूंधड़ा की सफलता पर उन्हें परिजनों व जानकारों ने बधाई दी।