WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं को मिला सम्मान

ऑल इंडिया मार्शल आर्ट खेल में रजत पदक विजेता ऋतिका का हुआ सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव रीड़ी निवासी व बीकानेर डूंगर कॉलेज में कला वर्ग तृतीय वर्ष की छात्रा ऋतिका पुत्री अशोक शर्मा का गणतंत्र दिवस पर विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में सम्मान किया गया। शर्मा ने बेंगलुरु विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी मार्शल आर्ट ख़ेल प्रतियोगिता -2025 में रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए महाराजा गंगासिह विश्वविद्यालय के कुलगुरु मनोज दीक्षित ने प्रशस्ति पत्र व 38 हजार का चेक प्रदान कर ऋतिका को पुरस्कृत किया। उनके दादा चोखराम तावणियां सहित परिजनों ने खिलाड़ी युवती को शुभकामनाएं दी।

गायक नितिश का बीकानेर समारोह में हुआ सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जिले भर से समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर धीरदेसर पुरोहितान निवासी युवा गायक नितिश मेहरा का भी सम्मान किया गया। मेहरा ने मुख्य ट्रस्टी व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया व कार्यक्रम में गायन प्रस्तुति भी दी।

क्षेत्र के तीन युवक सॉफ्टबॉल में खेलेंगे ऑल इंडिया।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अमरावती महाराष्ट्र में 1 फरवरी से आयोजित होने वाली सॉफ्टबॉल ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ के तीन खिलाड़ी खेलेंगे। महाराजा गंगासिंह विवि की टीम में किशन पूनियां, कमलेश सैन व अशोक विश्नोई का चयन हुआ है। तीनो खिलाड़ियों को स्टार क्लब के मोहन पूनियां, प्रियंका लेघा, गोपी पूनियां, किशन जाट, कृष्णावतार सुथार, महेश भाटी सहित अनेक खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़