WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।  |  कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना।  | 

श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 अप्रैल 2026। भारती निकेतन के बच्चे शिक्षा में टॉप करने के साथ खेलों में स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहें है। भारती निकेतन स्पोर्ट्स अकादमी के जूडो खिलाड़ी हेमंत शर्मा पुत्र मनोज शर्मा, कालू बास ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर रजत पदक हासिल किया है। वहीं लालचंद सायच पुत्र भंवरलाल शायच ने 100 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित सीनियर वर्ग राजस्थान राज्य जूडो प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए। एकेडमी के एनआईएस जूडो कोच नितिन सिंह व कोच सिकंदन सिंह ने बताया कि लालचंद सायच लगातार चौथी बार राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले श्रीडूंगरगढ़ एवं बीकानेर जिले के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही, ये दोनों खिलाड़ी श्रीडूंगरगढ़ के ऐसे पहले जूडो खिलाड़ी भी बन गए हैं जिन्होंने सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। संस्था संचालक गिरधरगोपाल स्वामी, स्कूल प्रधानाचार्य सत्यनारायण स्वामी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित तथा कॉलेज कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक सहित पूरे स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़