श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से इसाई मिशनरी के सक्रिय होकर धर्म-परिवर्तन करवाने के आरोप लग रहे है व गुरुवार को सुबह सुबह क्षेत्र के गांव मोमासर में धर्म-परिवर्तन के आरोपो को लेकर हंगामा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अपने कुंए पर कथित चर्च बना कर लंबे समय से भोले-भाले लोगो को बहला-फुसला कर ईसाईकरण किया जाने के आरोप ग्रामीण लगा रहे है व गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर आस-पास के करीब 100 से 150 किलोमीटर तक के क्षेत्र के लोग वहां एकत्र होने थे। गुरुवार सुबह गांव में आई 4 गाड़ियों में सवार करीब 30-35 लोग जिनमे कुछ महिलाएं भी शामिल है, को ग्रामीणों ने रुकवा लिया व गांव के शिव मंदिर में बैठा लिया है। ये रोके गए ग्रामीण ईसाइयत के प्रभाव में बताये जा रहे है। बताया जा रहा है ये क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने यहां पहुंचे है। मोमासर के हिंदूवादी युवाओं ने इस मामले में जम कर रोष जताया है व श्रीडूंगरगढ़ से भी विभिन्न संगठनों के लोग रवाना हुए है। तनाव की सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ से पुलिस भी मोमासर के लिए रवाना हुई है। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ…