WhatsApp Menu
महिला व पुरूष खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, 9 का हुआ राज्य स्तर के लिए चयन  |  श्रीडूंगरगढ़ अंचल में कल सुबह आधा दर्जन से अधिक गांवों व रोही होगी बिजली कटौती  |  बरसात का अलर्ट, तीन दिन तेज रहेगा असर, किसानों के लिए दी विशेष सलाह  |  तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप  |  श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज  | 

श्रीडूंगरगढ़ अंचल में कल सुबह आधा दर्जन से अधिक गांवों व रोही होगी बिजली कटौती

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 मार्च 2026। रविवार सुबह क्षेत्र में बिजली कटौती की एक और खबर विभाग द्वारा दी गई है। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 132 केवी जीएसएस कितासर पर जरूरी रखरखाव के लिए शटडाउन लिया जाएगा। जिससे निकलने वाले 33केवी फीडर कितासर, बिग्गाजी, धीरदेसर चोटियान व अमृतवासी की आपूर्ति बाधित होगी। इससे बिग्गा, कितासर, धीरदेसर चोटियान, बिग्गाबास रामसरा, अमृतवासी, शीतलनगर गांव और इन गांवो की रोही कटौती से प्रभावित होंगे। वहीं रविवार सुबह 220केवी जीएसएस बादनूं में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इससे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सांवतसर व गोगाना जीएसएस से होने वाली सप्लाई बाधित होगी। इससे रोही सूडसर व सांवतसर के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। ये सूचना पढ़ने के बाद पाठकगण इन गांवो के ग्रामीणों व किसानों तक जरूर पहुंचाएं जिससे लोग कटौती से होने वाली परेशानी से बच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़